

हमीरपुर कॉलेज से इलेक्ट्रिकल विषय में पढ़ाई करने वाले पंकज और सुभाष चंद ने कहा कि अगर इस मामले में सख्त कार्रवाई न हुई तो ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति होती रहेगी। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग बाहरी राज्यों के विशेषज्ञों से करवाई जाएं। इस मामले में संलिप्त अध्यापकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए।
बहुतकनीकी महाविद्यालयों के 400 से अधिक विद्यार्थियों को फेल करने और पुनर्मूल्यांकन में 20 फीसदी से अधिक अंक बढ़ने के इस मामले को अमर उजाला प्रमुखता से प्रकाशित कर चुका है। इस मामले में मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं। जिसकी जांच चल रही है। कुछ बिंदुओं की जांच रिपोर्ट पूरी हो चुकी है। उधर, तकनीकी शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव निशा सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच रिपोर्ट पहुंच चुकी है। रिपोर्ट देखने के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है।
