वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा: कुलदीप राठौर

शिमला

 कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी फरवरी महीने के पहले सप्ताह में घोषित होगी। नई कार्यकारिणी के लिए नेताओं से समन्वय बनाया जा रहा है, जिनकी सलाह से ही यहां पदाधिकारियों की घोषणा होगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। राठौर ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके ही यहां कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उधर, कुलदीप राठौर ने ऊना जिला के दौलतपुर चौक सीएचसी के सेप्टिक टैंक में मासूम बच्ची के गिरने से हुई दर्दनाक मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रशासन को इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि लापरवाही के कारण एक मासूम अकारण ही मौत का ग्रास बन गई।

Related posts