झाकड़ी से आगे नहीं जा पाया हेलिकाप्टर

रामपर बुशहर। किन्नौर घाटी के लियो और नाको में फंसे लोगों को निकालने के लिए जा रहा हेलिकाप्टर झाकड़ी से आगे नहीं जा सका। रामपुर से बारह लोगों को लेकर जा रहा हेलिकाप्टर मौसम खराब होने के चलते झाकड़ी से फिर लौट कर रामपुर आ गया। चौपर भारी बर्फबरी में किन्नौर के लियो और नाको में फंसे लोगों को लाने के लिए जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारी बर्फबारी के चलते किन्नौर और लाहौल स्पीति और अन्य क्षेत्रों में छात्र और मरीज फंसे हुए हैं। इसके अलावा रामपुर में फंसे बारह लोगों को भी किन्नौर लेकर जाना था। इसके लिए रामपुर से हेलिकाप्टर ने शुक्रवार को बारह लोगों के साथ उड़ान भरी। लेकिन, मौसम इतना खराब था कि हेलिकाप्टर झाकड़ी और ज्यूरी के बीच मंडराने के बाद फिर रामपुर लौट आया। इधर, एसडीएम रामपुर दलीप नेगी ने बताया कि रामपुर में फंसे बारह लोगों को शुक्रवार को हेलिकाप्टर के माध्यम से किन्नौर भेजा जा रहा था। उन्होंने बताया कि किन्नौर के लियो और नाको के लिए उड़ान भरी गई थी। वहीं, रामपुर से भी बारह लोगों को किन्नौर भेजा जा रहा था।

Related posts