अकाली दल के 50 उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार, सुखबीर बादल किसी भी समय कर सकते हैं ऐलान

  • अकाली दल के 50 उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार, सुखबीर बादल किसी भी समय कर सकते हैं ऐलान

जालंधर : शिरोमणि अकाली दल ने आगामी 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए 50 उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। इसका ऐलान किसी भी समय हो सकता है।  जानकारों की मानें तो सुखबीर बादल सोमवार से अमृतसर, जालंधर और लुधियाना दौरे पर आ सकते हैं तथा इस दौरान वह उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान भी कर सकते हैं।

 

उधर सूची के ऐलान का समय नजदीक आने की भनक से नेताओं में हलचल मची हुई है। सभी अपनी टिकट की दावेदारी की मजबूती के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। देखना होगा कि पार्टी की पहली सूची का पिटारा खुलते ही किन-किन उम्मीदवारों की लाटरी निकलती है और किनकी आशाओं पर पानी फिरता है।

Related posts