दीवाली से पहले पंजाब सरकार का जनता को तोहफा, 2 % स्टांप शुल्क समाप्त

दीवाली से पहले पंजाब सरकार का जनता को तोहफा,  2 % स्टांप शुल्क समाप्त

लंबे समय से इंतजार में बैठी जनता को अाखिरकार राहत की खबर मिल ही गई।  प्रदेश सरकार ने दीवाली से ठीक पहले आम जनता को एक बड़े तोहफे के रूप में पावर आफ अटार्नी के ऊपर लगने वाली 2 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी समाप्त करने संबंधी नोटीफिकेशन जारी की।
प्रदेश सरकार के माल, पुर्नवास और डिजास्टर मैनेजमैंट विभाग (अष्टाम और रजिस्ट्री शाखा) की तरफ से मीमो नं 24-1-13-एस.टी. 2- 17677-17955, चंढीगड़ से 19 अक्तूबर, 2016 के तहत पावर आफ अटार्नी (मुख्तियारनामा) पर लगने वाली 2 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी खत्म करने संबंधी भारतीय स्टांप एक्ट 1899 में संशोधन करने संबंधी एक पत्र जारी किया है जिसे पंजाब के समूह मंडल कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों, इंस्पैक्टर जनरल आफ रजिस्ट्रेशन पंजाब, समूह सब-डिवीकान मैजिस्ट्रेटस और समूह तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को भेजा गया है।

ब्लड रिलेशन में स्टांप ड्यूटी खत्म करने के बाद सरकार का दूसरा बड़ा कदम

विधानसभा चुनाव 2017 से ठीक पहले प्रदेश सरकार ने पावर आफ अटार्नी पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी खत्म करने का ऐलान किया है। कुछ समय पहले इसी तरह से सरकार ने ब्लड रिलेशन में होने वाली रजिस्ट्रियों के ऊपर लगने वाली स्टांप ड्यूटी को पूर्ण रूप से खत्म किया था  जिसके पश्चात इसी तर्ज पर सरकार द्वारा उठाया गया यह दूसरा बड़ा कदम है।
प्रापर्टी के कारोबार में उछाल आने की उम्मीद
पावर आफ अटार्नी के ऊपर लगने वाली स्टांप ड्यूटी खत्म होने से प्रापर्टी कारोबारियों के अंदर भी एक उम्मीद जगी है  कि शायद पिछले काफी लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे प्रापर्टी कारोबार में भी उछाल अाने की उम्मीद बनेगी।

Related posts