बड़सर: उपमंडल के कुर्याह गांव में एक महिला ने अपने बेटे और बहू पर मारपीट करके चोटिल करने का आरोप लगाया है। बड़सर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कमला देवी पत्नी स्व. जगदीश चंद निवासी गांव कुर्याह ने शिकायत दर्ज करवाई कि 17 अक्तूबर को उसके बेटे सोम दत्त व बहू मीरा देवी ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसके 2 दांत टूट गए हैं। बड़सर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।