
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ज्यूरा के पास अचानक होली मार्ग पर भूस्खलन होने से वाहनों के पहिए थम गए। मार्ग बंद होने के चलते छात्रों व सरकारी कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पडा। इस दौरान होली मार्ग पर दौडने वाली निजी व सरकारी बसें भी बीच राह में फंस गईं। मंगलवार देर शाम मार्ग पर यातायात बहाल होने के बाद ही रोजमर्रा की वस्तुएं होली पहुंच पाई। उधर, लोक निर्माण विभाग गरोला उपमंडल के सहायक अभियंती पीके धीमान मार्ग पर भूस्खलन की सूचना मिलते ही टीम को मशीनरी के साथ मौके पर रवाना कर दिया दिया था। बड़ी चट्टानों के कारण मार्ग को बहाल करने में दिक्कत पेश आई। उन्होंने बताया कि पांच बजे मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

