महिला पर बेरहमी से दराट से किया हमला

  • महिला पर बेरहमी से दराट से किया हमला

बीबीएन : दून हलके की पुलिस चौकी कुठाड़ में महिला पर दराट से वार करने का मामला दर्ज किया गया है। चौकी के प्रभारी बाबू राम ने बताया कि अरविंद नाम के एक व्यक्ति ने भलोरी गांव की एक महिला शांति देवी के सिर पर दोपहर करीबन 2 बजे हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए कुठाड़ अस्पताल लाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे सीएचसी चंडी भेज दिया। पुलिस ने धारा 451, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related posts