
बटाला : गत दिवस सचखंड नानकधाम में खीर रूपी प्रसाद प्राप्त करने आए श्रद्धालुओं में से 1 की मौत हो गई। इस संबंध में प्रेम लता निवासी ढांगू रोड पठानकोट ने बताया कि वह अपने पति तिलक राज के साथ बटाला स्थित सचखंड नानकधाम में खीर रूपी प्रसाद प्राप्त करने आई थी कि भीड़ अधिक होने के चलते उसके पति तिलक राज उससे बिछुड़ गए। आज सुबह पता चला कि उसके पति मृत हालत में सिविल अस्पताल बटाला में पड़े हैं।
इस बारे सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने 174 सी.आर.पी.सी. के तहत कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम उपरान्त वारिसों के हवाले कर दिया है। वहीं सचखंड नानकधाम में खीर रूपी प्रसाद पाने की कोशिश में भालो पत्नी हंसा निवासी फिरोजपुर, किशनावंती पत्नी महिन्द्रपाल निवासी अमृतसर, हरप्रीत कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी लुधियाना, सुरेन्द्रपाल कौर पत्नी सुरेन्द्र सिंह निवासी नवांशहर आदि गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
