धवाला में रहस्यमयी आग से फिर दहशत

  • धवाला में रहस्यमयी आग से फिर दहशत

देहरा: देहरा उपमंडल के गांव रैंटा (धवाला) में हमीर चंद के घर अचानक लग रही आग से परिवार एक बार फिर सकते में है। परिवार के मुखिया हमीर चंद ने बताया कि गत सप्ताह से ही उनके घर में रहस्यमयी आग से बच्चों के स्कूल प्रमाण पत्र व घर में रखा अन्य सामान जल गया, जिसके बाद उन्होंने चेलों व अन्य जानकार लोगों को इसके बारे में बताया।
लगभग एक सप्ताह तक आग लगने का सिलसिला रुकने के बाद गत रात से उन्हें फिर से उसी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है तथा घर में 7 बार लगी आग से कपड़े व अन्य सामान जल चुका है, जिससे उन्हें आर्थिक नुक्सान तो हो ही रहा है वहीं परिवार भी दहशत में है क्योंकि आग कहीं भी अचानक लग रही है। जलने के डर से हमीर चंद के परिवार ने घर का सारा सामान घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है।

Related posts