
ऊना। एससीए समारोह को लेकर विद्यार्थी परिषद और ऊना कालेज प्रशासन में ठन गई है। एससीए समारोह को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। कालेज प्रशासन एससीए समारोह न करवाने के पक्ष में है। जबकि एबीवीपी समारोह करवाना चाहती है। इसे लेकर शनिवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कालेज में नारेबाजी भी की। ऊना कालेज में अध्यक्ष समेत एससीए की अधिकतर सीटों पर एबीवीपी का कब्जा है। एससीए महासचिव अरुण ने कहा कि कालेज प्रशासन एससीए समारोह को लेकर आनाकानी कर रहा है और स्थिति को स्पष्ट नहीं कर रहा। कालेज प्रशासन हमेशा से ही अपने निर्णयों को छात्रों पर थोपता आ रहा है। एससीए हर वर्ष वार्षिक समारोह के रूप में एससीए फंक्शन आयोजित करवाती है, लेकिन इस वर्ष कालेज प्रशासन कार्यक्रम को न करवाने क ी तैयारी में है। एससीए एवं अभाविप के अन्य पदाधिकारियों ने इस संबंध में कालेज प्राचार्य से शनिवार को बातचीत की। इस दौरान काफी गहमागहमी रही। एससीए पदाधिकारयों ने इस संबंध में कालेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि इस संबंध में शीघ्र कोई उचित कार्रवाई न की गई तो एससीए कालेज प्रशासन का जमकर विरोध करेगी। उधर, कालेज प्राचार्य डा. अमरजीत शर्मा ने कहा कि एससीए समारोह को लेकर निर्णय सोमवार की बैठक में लिया जाएगा। इस दौरान एससीए अध्यक्ष गुरनाम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
