सुखराम वर्मा को बनाया जिलाध्यक्ष

कुल्लू। भारतीय मजदूर संघ जिला कुल्लू का 8वां अधिवेशन प्रदेश महामंत्री शिव राम सांख्यान की अध्यक्षता में माता वैष्णो मंदिर रामशिला कुल्लू में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर भारत के क्षेत्रीय प्रभारी तथा प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र, जिला प्रभारी नरेश शर्मा समेत राजकुमार धीमान मुख्य रूप से उपस्थित थे। अधिवेशन में मजदूर संघ की कुल्लू जिला की कार्यकारिणी का चयन किया गया। आईपीएच मनाली के सुखराम वर्मा को मजदूर संघ का अध्यक्ष चुना गया। ओम प्रकाश, अमर सिंह, हस्ता सिंह, सुषमा शर्मा और सरला शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राम लाल ठाकुर को जिला मंत्री, जबकि जिंदु देवी को अतिरिक्त जिला मंत्री चुना गया। डाबे राम, भोला राम, टोडरमल, पुष्पलता, मीरा ठाकुर तथा शाउणी देवी को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
खेम सिंह वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। तीर्थ राम को संगठन सचिव, सुभाष गोस्वामी को प्रेस सचिव, नरेश जसवाल को मुख्य सलाहकार, पुरुषोत्तम, दिनेश्वरी, सुरेश कुमार, वेदराम, डिणे राम, दौलत राम, केशव राम, दमयंती, रोजी भारिया, दुनी चंद, अर्जुन कुमार, तेजा सिंह, गुरदेव ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

Related posts