100 स्कूलों में बन रही उधार की खिचड़ी

चंबा। चंबा ब्लॉक के 100 से ज्यादा स्कूलों में उधार की खिचड़ी बन रही है। स्कूलों को पिछले करीब चार माह से मिड डे मील का बजट नहीं मिला है। ऐसे में दुकानों से उधार में राशन खरीदकर मिड डे मील तैयार किया जा रहा है। कुछ समय तक तो स्कूल मुखिया उधार में राशन खरीद कर काम चलाते रहे, लेकिन कई स्कूलों में अब ऐसी स्थित पैदा हो गई है कि दुकानदार उधार देने से भी मना कर रहे हैं। ऐसे में मिड डे मील पर संकट पैदा हो गया है। सरकार द्वारा पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए मिड डे मील योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत स्कूली बच्चों को दोपहर का भोजन फ्री में मुहैया करवाया जाता है। मिड डे मील के लिए स्कूलों को लाखाें रुपये का बजट आता है, लेकिन चंबा खंड के 100 से ज्यादा स्कूलों को चार माह से मिड डे मील का बजट नहीं मिला है। ऐसे में मिड डे मील पर संकट पैदा हो गया है। बीईओ चंबा तृप्ता ने बताया कि बजट आ चुका है। डीलिंग हैंड कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसके चलते स्कूलों को बजट जारी नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर स्कूलों को बजट जारी कर दिया जाएगा।

Related posts