
ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नाकाबंदी के दौरान 100 वाहनों के चालान काटकर 22 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि आठ चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, तीन चालान निर्धारित गति से तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर, दो चालान निजी वाहन को टैक्सी के रुप में प्रयोग करने पर, एक चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर, 10 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, 38 चालान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर, 12 चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग के, एक चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, नौ चालान सेफ्टी बेल्ट प्रयोग न करने, एक चालान बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र वाहन चलाने पर, तीन चालान लापरवाही से वाहन चलाने पर, नौ चालान मोटर वाहन अधिनियम के किए गए।
