
थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र के सन्हाल में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सूमचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह से गल सड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा दिया है। मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर सन्हाल के जंगल में एक महिला घास काटने जा रही थी, इसी दौरान महिला घास के बीच एक व्यक्ति को शव पड़ा देखा। जिससे वह सहम गई। महिला ने इसकी सूचना फौरन पंचायत प्रधान को दी। जिसके बाद पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की उम्र 55 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उधर बंगाणा थाना के एसएचओ महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। शव पूरी तरह से गल सड़ चुका है। जिससे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक ने पीले रंग का स्वेटर पहना हुआ है। हत्या या आत्म हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
