प्रतिभा सिंह का चुनाव जीतना तय : रवि

केलांग। विधायक एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर स्पीति घाटी में पिछले सप्ताह भर से चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल
सहगल ने कहा कि मंगलवार को लोसर, हंसा, हल आदि दर्जनों गांवों का दौरा करने के बाद उन्होंने किब्बर, चिचम तथा कीह गांव का दौरा किया। चुनाव प्रचार के दौरान विधायक रवि ठाकुर ने जनता से कहा कि प्रदेश की कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में हर क्षेत्र का समान विकास करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ही प्रदेश में वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में कई सराहनीय कार्य किए गए हैं, जिसकी जानकारी देश की जनता को भलीभांति मालूम है। उन्होंने कहा कि चीचम गांव के लिए पुल निर्माण भाजपा के कार्यकाल में पूर्ण नहीं होना भेदभाव की मानसिकता दर्शाती है। इस पुल के शीघ्र निर्माण के लिए विभाग को पहले ही आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन क ी अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन की दृष्टि से जिला के हर क्षेत्र क ो बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि लाहौल स्पीति में प्रतिभा सिंह के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य क र रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रतिभा सिंह की भारी मतों से जीत निश्चित है।

Related posts