कार ने कुचला सफाई कर्मचारी, मौत

ऊना(विवेक त्रिपाठी)जिला मुख्यालय के बस अड्डे पर एक तेज रफ्तार कार ने सफाई कर्मचारी को कुचल डाला। इस दर्दनाक हादसे में सफाई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वह ऊना नगर परिषद में ही सफाई कर्मी के रूप में तैनात था। पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार सवार पंजाब के दसूहा के रहने वाले हैं, जो बाबा बालक नाथ माथा टेकने जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार सफाई कर्मी संतोष कुमार निवासी अरनियाला शनिवार सुबह बस अड्डे के पास सड़क क्रास कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर दे मारी, जिससे संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ मेें केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts