कई सवाल छोड़ गई दंपति की मौत

रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा) ननखड़ी में दंपति की मौत कई सवाल खड़े कर गई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस के लिए परेशानी यह है कि हत्या किसने की और क्यो की? वहीं युवक की पत्नी जिसका शव पेड़ पर लटका मिला, वह वहां कैस पहुंचा? उसने आत्महत्या की या फिर किसी ने मार कर उसे पेड़ पर लटका दिया है। इस मामले में ऐसे ही कई पेचीदा सवाल पुलिस के सामने खड़े हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का हलावा देकर कुछ भी कहने से बच रही है। क्योंकि शव अभी पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। शुक्रवार देर शाम ननखड़ी में दंपति की मौत का मामला सामने आया। हालांकि क्यास लगाए जा रहे कि दोनों में किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। हो सकता है कि उसके बाद ही यह हादसा हुआ हो। या किसी अन्य ने दोनों की हत्या कर इस हादसे को अंजाम दिया है। इसका खुलासा तो आने वाले कुछ समय में ही हो सकेगा।
लगातार घटनाओं से दहशत में लोग
क्षेत्र में लगातार हत्याओं के मामले बढ़ने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्योंकि हाल ही में निचार के पौंडा में एक नेपाली मूल के व्यक्ति को मार कर सेप्टी टैंक में फेंका गया था। इससे पहले तिरासंगदार के बौद्ध मठ भी कुछ लोगों को लामा की हत्या कर कमरें में बंद कर दिया था। वहीं कोटखाई क्षेत्र में भी 27 अक्तूबर को एक नेपाली ने महिला को घर में अकेला देख कर उसकी हत्या कर दी थी। जबकि गत रोज पहले गौरा के फनौटी में भी पुलिस को एक व्यक्ति का क्षत विक्षिप्त शव मिला था।

Related posts