निजी स्कूल से उड़ाई नकदी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत एक निजी स्कूल में चोर ने सेंध लगा डाली। चोर स्कूल से करीब 17 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गया है। स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संचेतना पब्लिक स्कूल अवाहदेवी में शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चोर स्कूल के पिछले गेट को तोड़कर स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीरें आ गईं। हालांकि बाद में चोर ने केबल वायर को काट भी दिया। लेकिन तब तक तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई थीं। चोर ने प्रधानाचार्य के कक्ष का ताला तोड़ा और वहां से करीब 17 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसपी वीना भारती का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चोर का सुराग लगा लिया जाएगा।

Related posts