भुंतर के लिए हफ्ते में छह दिन उड़ान

भुंतर के लिए हफ्ते में छह दिन उड़ान
कुल्लू। एयर इंडिया ने कुल्लू-मनाली के लिए सप्ताह में हवाई सेवाएं एक दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। भुंतर के लिए हफ्ते में छह दिन उड़ान होगी। एयर इंडिया ने वीरवार को भी हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। अब केवल मंगलवार को उड़ान नहीं होगी। कम बुकिंग पर एयर इंडिया ने 15 जनवरी के बाद भुंतर के लिए हवाई सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया था। अब बुकिंग में वृद्धि होने पर भुंतर के लिए वीरवार को भी 48 सीटर विमान भेजा जाएगा। लो फेयर के चलते एयर इंडिया की बुकिंग में वृद्धि हुई है। एयर इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से भुंतर का किराया 9 हजार से 16 हजार के बीच है। ऑफ सीजन में लो फेयर के चलते एक सीट का किराया करीब सात हजार रुपये लिया गया। इसी के चलते बुकिंग में वृद्धि दर्ज की गई।
कोट्स——
बुुकिंग बढ़ने पर लिया फैसला
बुकिंग में वृद्धि होने पर एयर इंडिया ने वीरवार को भुंतर के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। अब भुंतर के लिए सप्ताह में छह दिन उड़ान होगी।
संदीप पुरी, स्टेशन मैनेजर, एयर इंडिया, भुंतर
कोट्स——
पर्यटन कारोबार के लिए अच्छा
भुंतर के लिए वीरवार को हवाई सेवा शुरू होना पर्यटन कारोबार के लिए शुभ संकेत हैं। इससे आने वाले समय में पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी।
अनूप ठाकुर, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन मनाली

Related posts