
ऊना। ऊना में कोहरे ने एक बार फिर कोहराम मचा दिया है। वीरवार सुबह घनी धुंध ने लोगों को परेशानी में डाले रखा। कोहरे के कारण सड़काें पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। चालक इंडीगेटर ऑन करके सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। जिला में बढ़ रही ठंड और कोहरे से जिंदगी जैसे ठहर सी गई हो। जिला में एकाएक ठंड बढ़ने से यहां के तापमान में भी गिरावट आई है। इसका असर गांवों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। स्कूल को जाने वाले नौनिहालों से लेकर बुजुर्ग तथा युवाओं पर कोहरे और ठंड का प्रभाव है। हालांकि देर दोपहर बाद धुंध छट गई। दोपहिया वाहन चालक विनय कुमार, जगदीश शर्मा, अमित शर्मा, रमन कुमार का कहना है कि सुबह घना कोहरा होने के चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
