
नई दिल्ली: पीएमओ ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की पेशकश की खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया है। आज एक अंग्रेजी अखबार में खबर छपी थी कि लोकसभा चुनाव से पहले मनमोहन सिंह अपने पद से इस्तीफा देकर राहुल गांधी के लिए रास्ता बना सकते हैं।
इस खबर को गलत बताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि तीन जनवरी को होने वाली मनमोहन सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ आने वाले चुनाव को लेकर है।
