शिक्षा विभाग की अलग जेसीसी मांगी

हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला शिक्षक संघ हमीरपुर इकाई की बैठक बीआरसीसी कार्यालय हमीरपुर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश कौशल ने की। संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कानूनगो बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। संघ ने सरकार से मांग की कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के आधार पर 400 मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची जल्द जारी की जाए। 15 वर्ष पश्चात पदोन्नति के अभाव में टीजीटी शिक्षकों को दो विशेष वेतनवृद्धियां देने का प्रावधान किया जाए। 1100 पदों पर तैनात टीजीटी को एकमुश्त प्रवक्ता पदोन्नतियां प्रदान की जाएं। संघ ने मांग की है कि टीजीटी कला शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में संशोधन किया जाए। स्नातकोत्तर डिग्रीधारक टीजीटी शिक्षकों पर 19 अगस्त 2011 तक बिना अंक अनिवार्यता शर्त लागू की जाए। शिक्षा विभाग की अलग जेसीसी का गठन किया जाए तथा सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 वर्ष की जाए। बैठक के दौरान मुख्यातिथि प्रदेशाध्यक्ष राकेश कानूनगो को दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष बनने पर जिला इकाई ने स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में उपाध्यक्ष मदनलाल ठाकुर, जिला महासचिव महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष दुनी चंद, कुलदीप शर्मा, बलदेव कलसी, प्रवीण चौहान, राकेश चंद, सोनी कुमार, सुरेश कपिल, इंदिरा रानी, दिनेश शर्मा, राकेश कुमार, हरदीप, सुरेश शर्मा, अमिता शर्मा, प्रतीमा ठाकुर, सरोज वन्याल, दिनेश कुमार, प्रवीण चंदेल, राजकुमार वर्मा, अजीत सिंह, प्रेम स्वरूप आदि शामिल थे।

Related posts