रास्ता रोका और पीट डाला

हरोली (ऊना)। थाना हरोली के अंतर्गत देवेंद्र कु मार पुत्र नयन सिंह निवासी पूबोवाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक पर जा रहा था। पूबोवाल पहुंचा तो पीछे से एक कार आई और उससे पास लिया। इसके बाद कार से योधा सिंह पुत्र मल्ला सिंह निवासी बालीवाल तथा तीन अन्य व्यक्ति उतरे। चारों ने उसका रास्ता रोका और उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना में देवेंद्र को चोटें आई हैं। पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पैसों के लेनदेन को लेकर यह घटना हुई है। देवेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मारपीट के दौरान आरोपी कह रहे थे कि यदि देवेंद्र ने उधार दिए हुए पैसे दोबारा मांगे तो उसे जान से मार देंगे। पुलिस ने देवेंद्र का मेडिकल भी कराया है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts