मारपीट करने के आरोप, पुलिस में केस दर्ज

कुल्लू। जिला कुल्लू की अलग-अलग जगह मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के पांच मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में मनाली के कोशाल निवासी तीरथी देवी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके साथ दोतू राम और कृष्णा ने मारपीट की है। वहीं, दूसरे मामले में धावारा निवासी रजत वर्मा ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि उसके साथ जोगिंद्र और अरुण ने मारपीट की है। तीसरे मामले में बंजार की गनेऊली निवासी लता देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ हीरा लाल ने मारपीट की है। चौथे मामले में कुल्लू के पिछला ग्रामंग निवासी यशवंत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ नवीन और गुरप्रीत ने मारपीट की है। वहीं, आनी क्षेत्र के गांव बाला निवासी नारायण सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि लाल चंद ने उसके घर आकर उसे जान से मारने की धमकी दी है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुल की प्लेट खिसकने से व्यक्ति घायल
पुल से गुजर रहे वाहन चालक पर मामला दर्ज
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्र्ण ब्रीज से गुजर रहे एक वाहन से ब्रीज की लोहे की प्लेट खिसक जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही तेज रफ्तारी और यातायात नियमों की अवेहलना करने के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के जटेहड़ निवासी पूनम चौहन ने दर्ज करवाई एफआईआर में कहा है कि वह 18 दिसंबर को अपने पति विजेंद्र चौहान के साथ पुल पार कर रही थी। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तारी से एक ट्रक आया और जिससे पुल की प्लेट खिसक गई और टायर और प्लेट के बीच में उसके पति के पांव आने से गंभीर चोटें आई है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts