पूर्व सैनिकों ने शहीदों को किया याद

कुल्लू। भूतपूर्व सैनिक लीग जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति की ओर सोमवार को कुल्लू के सीएसडी कैंटीन भवन में विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1962, 65 और 71 के युद्ध के शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम में स्टेशन हेडक्वार्टर पलचान के स्टेशन कमांडर कर्नल आरआईएस मेहता विशेष रूप से उपस्थित थे। लीग के चेयरमैन सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर ने बताया कि युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के लिए कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा भी की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों को पेंशन के संबंध में भी जानकारी दी गई। ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर ने बताया कि शहीद दिवस को प्रशासनिक स्तर पर भी मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक लीग पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगा। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने युद्ध के दौरान के अपने अनुभवों को भी एक दूसरे से साझा किया। इस मौके पर पूर्व कर्नल नौरबू, वाइस चेयरमैन जेएसी काइस्था, अमरनाथ, महासचिव हवलदार रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद, सूबेदार मेजर बालक राम शर्मा, आनरेरी कैप्टन बालाराम, नायब सूबेदार कृष्ण लाल शर्मा आदि पूर्व सैनिकों ने समारोह में भाग लिया

Related posts