
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। संजीवनी परमार्थ न्यास 15 दिसंबर को सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा में प्रश्नपत्र के साथ उत्तर पुस्तिका न्यास की ओर से ही दी जाएगी। परीक्षार्थी अपना पेन, क्लिप बोर्ड साथ लाएंगे। प्रतिभागी निर्धारित 15 दिसंबर सुबह 9 बजे अपने-अपने परीक्षा केंद्र में पहुंचेंगे। परीक्षा के लिए होली हार्ट पब्लिक स्कूल डिडवीं टिक्कर, साई पब्लिक स्कूल उखली तथा दिव्य आदर्श पब्लिक स्कूल भोटा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
न्यास की ओर से तीनों परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। बाहरी स्थानों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए होली हार्ट पब्लिक स्कूल डिडवीं टिक्क र में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में करीब एक हजार परीक्षार्थी पर भाग लेंगे। न्यास विजेता परीक्षार्थियों को 9 जनवरी को पुरस्कृत करेगा तथा मेरिट सूची में आने वाले निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। न्यास अध्यक्ष बलदेव धीमान ने परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का आह्वान किया कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल, अन्य सहायक सामग्री न लेकर आएं।
