
चंबा। अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली दागने वाले शहर के व्यापारी को गंभीर अवस्था में सहगल अस्पताल पठानकोट रेफर किया गया था। डीएमसी लुधियाना की टीम ने यहां मरीज का वीरवार को चेकअप किया। इसके बाद घायल व्यापारी वेद प्रकाश को डीएमसी लुधियाना के लिए रेफर किया गया है। यहां पर न्यूरो सर्जन वेद प्रकाश का उपचार करेंगे। पठानकोट अस्पताल में भी वेद प्रकाश का इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने के कारण चिकित्सकों ने वेद प्रकाश को डीएमसी ले जाने की सलाह दी। वेद प्रकाश के रिश्तेदार जसवीर नागपाल ने बताया कि हालत में सुधार न होने के कारण उपचार के लिए वेद को डीएमसी रेफर किया गया है। अस्पताल में भी डीएमसी लुधियाना की टीम ने उनका चेकअप किया। वहीं, पहले वेद प्रकाश को इलाज के लिए दिल्ली भेजा जा रहा था। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें उपचार के लिए डीएमसी लुधियाना भेजा गया है। शहर के व्यापारी ने पहले मंदिर में माथा टेका और बाद में अपने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। गोली व्यापारी के माथे से आरपार हो गई। उसके बाद व्यापारियों द्वारा वेद प्रकाश को अस्पताल पहुंचाया था। जहां से इलाज के लिए सहगल अस्पताल पठानकोट को रेफर किया गया था।
