दस लाख से बनेगा पलदन लामो का मंदिर : रवि

कुल्लू। उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एवं जिला लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने तोद वेली के दारचा में पटवार खाना भवन तथा कोलंग सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। जिस्पा फोटंग में एक जनसभा में उन्होंने कहा कि पटवारखाना भवन बनने से दारचा पंचायत के लोगों को भू-राजस्व संबंधी सभी कार्य करवाने में सुविधा होगी। कोलंग में बने सामुदायिक भवन के तैयार होने से लोगों को पंचायत में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के कार्यक्रमों के लिए सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने इस अवसर पर छीका गांव के नजदीक पलामो में दस लाख रुपये की अनुमानित लागत से पलदन लामो का मंदिर बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह रक्षा मंत्रालय से विशेष आग्रह करेंगे कि जिले के युवाओं के लिए सेना में खुली भर्ती का आयोजन समय-समय पर करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं के लिए अप्रैल या मई 2014 में सेना में खुली भर्ती का आयोजन कुल्लू में किया जाएगा।
घाटी के विभिन्न पंचायतों में उपदान पर सोलर स्ट्रीट लाइट उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
इस अवसर पर बौद्ध विद्या संरक्षण सभा लाहौल स्पीति तथा तोद वेली के विभिन्न संस्थाओं ने रवि ठाकुर को टोपी, शॉल तथा मफलर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बौद्ध विद्या संरक्षण सभा लाहौल स्पीति के संरक्षक रिंगजिन समफेल हायरपा और करमा टाश्ी ने रवि ठाकुर को सम्मानित किया। इससे पहले रवि ठाकुर तोद घाटी के गैमूर, दारचा समदो, रारिंक छीका तथा पलामो तक गए। उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना।

Related posts