
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा के भलेत स्थित एक होटल में शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष देसराज मौदगिल ने की। बैठक में भाखड़ा विस्थापितों तथा किसानों की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान मांग की गई कि बंगाणा में सब्जी मंडी खोली जानी चाहिए। बैठक में यह भी मांग उठी कि 60 वर्ष से ऊपर आयु के किसानों को बुढ़ापा पेंशन दी जाए तथा किसानों के कब्जे नियमित किए जाएं।
इस दौरान किसान ब्लाक महिला समिति का गठन भी किया गया। इसमें संतोष कु मारी को अध्यक्ष, त्रिशला देवी को उपाध्यक्ष, महासचिव सुमना देवी, निधि देवी को सचिव तथा निर्मला देवी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा सरकार से मांग की गई कि जोगीपंगा के वानर नसबंदी केंद्र को यहां से शिफ्ट किया जाए। इस मौके पर सचिव किशोरी लाल, संजय कु मार, ब्लाक अध्यक्ष जगदीश अग्निहोत्री, महासचिव प्रेम चंद धीमान, जिप सदस्य सत्या देवी, अशोक कु मार, रोशन लाल, प्रीतम चंद, रिखी राम, रामदास तथा यशपाल मनकोटिया आदि मौजूद थे।
