सचिन अपने 200 वें टेस्ट की तैयारी में जुटे

सचिन अपने 200 वें टेस्ट की तैयारी में जुटे

मुंबई: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने 24 वर्ष लंबे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहने की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं। वानखेडे स्टेडियम में सचिन अपना 200 वां टेस्ट खेलेंगे और उनकी इच्छा है कि उनकी मां पहली और आखिरी बार अपने बेटे को खेलते हुए देखें। सचिन इस बारे में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से इस बारे में बात कर रहे हैं।

वह चाहते हैं कि उनकी मां को स्टेडियम में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। वैसे सचिन इस सप्ताहांत मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच हरियाणा में खेलेंगे और इसके लिए वह पूरी तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को सचिन ने वानखेडे स्टेडियम में अभ्यास के बाद एमसीए से इस बारे में बातचीत की कि उनकी मां को प्रेसीडेंट वाक्स तक पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं हो। एमसीए ने सचिन को इस बारे में आश्वासन दिया है।

Related posts