बेसहारा पशुओं के लिए बनाई जाए ठोस नीति

पतलीकूहल (कुल्लू)। फलोत्पादक मंडल कुल्लू की बैठक में बेसहारा पशुओं के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता कुल्लू मंडल के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने की। बैठक में महासचिव कृपाल चंद ठाकुर ने बताया कि कुल्लू शहर में फलोत्पादक मंडल का कार्यालय और सेल सेंटर खोल दिया गया है। इससे कुल्लू शहर सहित खराहल और लगवैली के बागवानों को लाभ मिलेगा।
अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि घाटी में बढ़ रहे बेसहारा पशुओं के लिए एक ठोस नीति बनाने के लिए जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक के दौरान पौध संरक्षण उपसमिति का गठन कर दारोमदार आनंद प्रकाश को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने फलोत्पादक मंडल की तरफ से घाटी के लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

Related posts