आधा किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

कुल्लू। बजौरा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एचआरटीसी बस से 660 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस नेे हरियाणा के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने तेज किए अपने चेकिंग अभियान के तहत बजौरा में निगम की बस से यह चरस बरामद की है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि रुटीन चेकिंग के तहत पुलिस ने मनाली से दिल्ली जा रही निगम की बस से महेंद्रगढ़ हरियाणा के नवीन यादव से यह चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्जकर जांच एएसआई राम लाल को सौंपी है।

Related posts