
चंबा। अब दूसरी वर्दी के लिए स्कूली बच्चों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार दोनों स्कूल वर्दियां एक साथ मिल जाएंगी। इसकी खेप पहुंच चुकी है और जल्द स्कूली बच्चों को वार्दियां वितरित कर दी जाएंगी। पहले चरण में छठी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के 48 हजार 935 बच्चों को वर्दियां प्रदान की जाएगी। इसमें 25 हजार 386 छात्र व 23 हजार 549 छात्राएं शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुफ्त स्कूल यूनिफार्म स्कीम के तहत सरकार की ओर से पहली से दसवीं कक्षा तक के बच्चों को वर्दी मुहैया करवाई जाती है। पहले यह वर्दियां दो अलोट में जारी की जाती थी। लगभग पांच-छह माह के अंतराल में वर्दियां प्रदान की जाती थी, लेकिन इस बार दोनों वर्दियां एकसाथ मुहैया करवा दी जाएगी। यह वर्दी बीपीईओ के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। उधर, शिक्षा विभाग के डिप्टी डीओ ओपी हीर ने बताया कि वर्ष 2013-14 के लिए वर्दी की खेप पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यह वर्दी बीपीईओ के माध्यम से स्कूली बच्चों को जल्द जारी कर दी जाएगी।
इन शिक्षा खंडों में इनतों को वर्दी
शिक्षा खंड छात्र छात्राएं कुल
बनीखेत 1749 1775 3524
भरमौर 1030 1195 2225
चंबा 2556 2283 4839
चुवाड़ी 1913 1792 3705
गरोला 831 747 1578
गैहरा 1201 1073 2274
करियां 2162 2062 4224
कल्हेल 1888 1641 3529
कियाणी 1645 1556 3201
मैहला 1364 1313 2677
किलाड़ 863 869 1732
सलूणी 2278 2065 4343
सिहुंता 1982 1934 3916
सुंडला 1831 1600 3431
तीसा 2093 1644 3737
