
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में डबल लेन का पुल और बाईपास सड़क का निर्माण किया जाएगा। मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने यह बात पत्रकारवार्ता में कही। कहा कि जल्द ही मनाली में डबल लेन पुल और बाईपास का निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के सौजन्य से इस काम को आरंभ करने के आदेश दिए हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से लिखित आग्रह किया था। इसके चलते उन्होंने संबंधित केंद्रीय मंत्रालय से बातचीत की थी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री आस्कर फर्नांडिस ने इसकी इजाजत दे दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह कार्य आरंभ हो जाएगा और मनाली के लोगों तथा देश विदेश से आने वाले लाखों सैलानियों को भी यातायात की समस्या से निजात मिलेगी।
