कुल्लू आएंगे योग समिति के पर्यवेक्षक

कुल्लू। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति की जिला इकाई कुल्लू के पांचों खंडों में बैठकें करेगी। स्वामी रामदेव के आदेशानुसार नेतृत्व प्रबंधन को नई दिशा देने के लिए हिमाचल पर्यवेक्षक चिरंजीव और राज्य प्रभारी लक्ष्मीदत्त शर्मा कुल्लू आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में 24 सितंबर को कुल्लू खंड की बैठक सरवरी में होगी। 25 सितंबर को मनाली खंड की बैठक शाम 3 बजे शिव मंदिर पतलीकूहल में रखी है। बंजार खंड की बैठक बंजार में होगी। समिति के मीडिया सचिव हंसराज शर्मा ने बताया कि इन बैठकों में जिले के पांचों खंडों के सभी प्रखंड और पंचायत समितियों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

Related posts