
ठियोग (शिमला)। पुलिस थाना ठियोग के तहत सेब नियंत्रण कक्ष नैना बलग में एक ट्रक चालक ने पहले सड़क पर जाम लगाया और फिर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी ठियोग सागर चंद्र ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को ट्रक नंबर एचपी 63-4546 को सेब नियंत्रण कक्ष नैना बलग में रोका गया। कांस्टेबल ने ट्रक चालक से लाइसेंस मांगा, लेकिन उसने लाइसेंस नहीं दिखाया और कांस्टेबल के साथ उलझ पड़ा। इससे यहां कुछ देर सड़क जाम रही। इतना ही नहीं, ट्रक चालक ने कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी भी दी।
