
भोरंज/रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आते भकरेड़ी गांव में एक पशुशाला ध्वस्त हो गई है। वहीं नादौन उपमंडल के बूणी गांव में भी एक पशुशाला भारी बारिश के चलते ध्वस्त हो गई है। हालांकि दोनों हादसों में पशुओं को चोट नहीं आई हैं लेकिन हादसे में दोनों का करीब पौने दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भकरेड़ी के रणजीत सिंह की पशुशाला रविवार सुबह गिर गई। बूणी के ज्योति कुमार की पशुशाला भी रविवार के दिन गिर गई है। क्षेत्रों में शनिवार रात को भारी बारिश हुई जिस कारण ये पशुशालाएं गिरी हैं। पशुशालाओं के गिरने से करीब पौने दो लाख रुपये का अनुमान है। उधर, तहसीलदार भोरंज संजय कुमार का कहना है कि हल्का पटवारी को मौके पर भेज नुकसान का आंकलन लगाने को कहा है।
