
कुल्लू। बजौरा क्षेत्र में सोना धोने के नाम पर ठगी करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बजौरा क्षेत्र की महिला ने एफआईआर में कहा है कि मंगलवार को उसके घर एक व्यक्ति ने सोने के आभूषणों को साफ करने की बात कर बहू के कानों के कांटों को साथ लाए केमिकल में डाल दिया। बाद में देखा तो उनका वजन कुछ कम लगा। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को ठगी करने के आरोप में पकड़ लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। डीएसपी ने लोगों से आग्रह किया है ऐसे संदिग्ध घूम रहे लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी दें। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन का जिम्मा हेड कांस्टेबल विनय सिंह को सौंपा है।
