
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी के ठां गांव के अभिषेक (7) पुत्र अमित कुमार में एक्यूट फलेसिड पैरालीसिस बीमारी के लक्षण पाए गए है। इसके बाद विभाग सतर्क हो गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौनार डेढ़ सौ के करीब बच्चों को दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को दवा पिलाई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल धीमान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुंडवी, डुडाणा, ब्राहलड़ी, नारा, नारा ज्याणा में 0-5 वर्ष तक की आयु के कुल 149 बच्चों को दवाई पिलाई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में स्वास्थ्य शिक्षक महेंद्र सिंह नरोता, महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका विजय लक्ष्मी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोती देवी, कुशलो देवी, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता अशोक कुमार, सुरजीत सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना देवी, रेणू देवी, अनीता देवी, इंदिरा देवी, सपना कुमारी, सपना देवी ने अभियान में भाग लिया
