
बिलासपुर। मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी के ऐन मौके पर अब बच्चों को वार्षिक उत्सवों की तैयारी करनी पड़ रही है। विद्यार्थी असमंजस में हैं कि वह पढ़ाई करें या फिर वार्षिक समारोेह की तैयारी। उधर, शिक्षा विभाग ने 15 फरवरी तक सभी स्कूल प्रबंधनों को अपने वार्षिक उत्सव संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं।
सरकारी स्कूलों में इन दिनों वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। इसमें बच्चों के भविष्य का जरा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। एक ओर जहां इन दिनों बच्चों की पढ़ाई का समय होता है। स्कूली बच्चे स्कूलों में वार्षिक समारोह की तैयारियों में जुटे दिखाई देते हैं। इससे अधिकतर अभिभावक भी परेशानी में हैं। शिक्षा विभाग की मानें तो विभाग की ओर से 15 फरवरी तक सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह मनाने की तारीख निर्धारित की गई है। इसके चलते स्कूलों में वार्षिक समारोह मनाए जा रहे हैं। यदि दिसंबर तक वार्षिक समारोह खत्म हो जाते हैं तो बच्चों को परीक्षा की तैयारी करने में परेशानी नहीं होगी।
उच्च शिक्षा उप निदेशक वीर सिंह ने कहा कि उच्च अधिकारियों की ओर से 15 फरवरी तक वार्षिक समारोह मनाने की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने माना कि यदि स्कूलों में वार्षिक समारोह दिसंबर तक खत्म हो जाते हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी।
