चंबा कालेज में गरजी एनएसयूआई

चंबा। स्थानीय कालेज में एनएसयूआई इकाई ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और परिसर अध्यक्ष चंदन नरूला ने की। इकाई कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर कालेज परिसर में एक रैली भी निकाली और विद्यार्थियों से समर्थन मांगा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे सदैव छात्रहित की बात करते हैं। जिला के सभी कालेजों में इस बार एनएसयूआई परचम लहराएगी।
परिसर अध्यक्ष चंदन नरूला ने कहा कि एनएसयूआई ने छात्रवर्ग के सहयोग से स्थानीय कालेज मेें कई मांगों को पूर्ण करवाया है। उन्होंने छात्रवर्ग से समर्थन करने की अपील की और कहा कि एससीए में आने के बाद वे छात्रवर्ग की समस्त मांगों को पूर्ण करवाएंगे। इकाई के कार्यकर्ता पूरा साल परिसर में सक्रिय रहते हैं और छात्र-छात्राओं का पूरा सहयोग करते हैं।
एससीए के पूर्व महासचिव योगराज शर्मा ने कहा कि हर बार छात्रवर्ग प्यार एवं समर्थन एनएसयूआई को मिलता है। इस बार भी छात्रवर्ग संगठन को अपना समर्थन देगा। इस मौके पर सुशांत कुमार, सोनू, बबल, लाल चंद, नवीन, सूरज प्रकाश, शीतल गौतम, दीक्षा राणा, रितिका अंजीर, चारूका हांडा, कल्पना, नेहा, अभिलाषा, गुड्डु राम, स्वर्ण, दीपक, प्रविंद्र, सुनील कुमार, सुभम महाजन, अजय, पंकज, विवेक, अर्चना शर्मा, चंचल मौजूद रहे।

Related posts