दो बाइक सवार भिडे़

दाड़लाघाट (सोलन)। दो बाइक सवार दाड़लाघाट बाजार में आपसी टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएसी शिमला रेफर कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार आमने-सामने से तेजी से जा रहे थे। अचानक दोनों में टक्कर हो गई जिससे दोनों गंभीर रू प से घायल हो गए। बाइक सवार की पहचान निवासी दाड़लाघाट राहुल चौधरी पुत्र नौखी राम चौधरी और वहीं दूसरा बाइक सवार विशाल पुत्र रमेश कुमार भी दाड़लाघाट का ही रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ तेजी से बाइक चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts