हार्ट अटैक से श्रमिक की मौत

परवाणू (सोलन)। परवाणू के सेक्टर पांच के उद्योग में कार्यरत एक श्रमिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। श्रमिक घटना के समय उद्योग में मशीन बंद करके चाय पी रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक अर्जुन प्रताप (47) निवासी राजबरैली यूपी का था। वह उद्योग में जब चाय पी रहा था तो उसे अचानक सीने में दर्द शुरू हुआ। व्यक्ति की हालत को देखते हुए उद्योग प्रबंधक व उसके साथी उसे ईएसआई अस्पताल ले आए जहां उसे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी परवाणू रघुवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related posts