
सोलन। जटोली के समीप दो कारों में भिड़ंत होने से एक ही परिवार के चार सदस्यों को चोटें आई हैं। साईं सदन सन्नी साइड सोलन के रहने वाले जगत राम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनके दोस्त सुरजीत सिंह अपने परिवार सहित अपनी कार में सोलन कालाघाट बौद्ध मठ देखने जा रहा थे। रास्ते में जटोली के पास ओच्छघाट से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी जिससे कार चालक सुरजीत सिंह, संगीता देवी, हिमांशु, दिव्यांशी को चोटें आई। पुलिस ने कार चालक को टक्कर मारने और तेजी से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी रमेश छाजटा ने की है।
