अध्यापक का कहना ना मानने पर मिली ऐसी सजा कि….

जालंधर: पंजाब के जालंधर शहर में टीचर ने विद्यार्थी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। टीचर ने विद्यार्थी से इतना बुरा व्यवहार किया कि उसे अस्पताल दाखि़ल करवाना पड़ा। सूचना के मुताबिक पता चला है कि पी. टी. टीचर ने विद्यार्थी कपिल चड्ढा को चिपस का खाली पैकेट उठाने के लिए कहा था।

परन्तु जब विद्याथी ने पैकेट नही उठाया तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई। सिवल अस्पताल में इलाज अधीन कपिल ने कहा कि सुबह इस घटना के बाद उस की बाज़ू और पीठ पर सूजन पड़ गई, जिस के चलते स्कूल में ही उसे फस्ट एड दी गई। परन्तु दर्द कम नहीं हुई। पीड़ित विद्यार्थी के पिता राजेश कुमार ने कहा कि जब मैं अपने बेटे को स्कूल लेने के लिए गया तो उस ने मुझे बताया कि टीचर ने मुझे बुरी तरह पीटा है। विद्यार्थी के पिता राजेश कुमार ने जब प्रिंसिपल से शिकायत की तो प्रिंसिपल ने कहा कि जांच के बाद ही इसकी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts