
ददाहू (सिरमौर)। क्षेत्र के प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में दोपहर का भोजन बनाने वाले मिड डे मील कर्मचारियों की बैठक प्राथमिक पाठशाला बैड़ोन के परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन की ब्लाक प्रधान श्यामा शर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल वाहकों की भांति मिड डे मील कर्मचारियों को भी अवकाश के दिन उपस्थित माना जाए। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने पर उन्हें नौकरी से न निकाला जाए। कर्मचारियों ने छटनी प्रथा को बंद किए जाने की भी मांग की है।
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की भांति ही मिड डे मील कर्मचारियों को भी 150 रुपए प्रति दिन वेतन दिए जाने की मांग की है। संघ ने सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने की भी गुहार लगाई है।
बैठक में विद्या देवी, कुलदीप, संदीप शर्मा, हीरा सिंह, राम लाल ठाकुर, उर्मिला ठाकुर, नारायणी देवी, मीरा देवी, कमला देवी, सत्या देवी, कमलेश, विपिन, शांति देवी, सरिता देवी, आशा, कल्पना, दोपो देवी, मथुरा देवी तथा प्रोमिला देवी आदि ने भाग लिया।
