मिश्रवाला के समीप 407 गाड़ी में आग

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के मिश्रवाला पंचायत के समीप जगतपुर में एक छोटी गाड़ी 407 में आग भड़क उठी। आग लगने से वाहन के इंजन समेत काफी क्षति हुई है। स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। इस बारे माजरा पुलिस को सूचित कर दिया। टीम ने मौके पर आकर शिकायत दर्ज की है।
ग्राम जगतपुर निवासी मनोव्वर अली ने बताया कि शाम को छोटा वाहन एचपी 71-1226 को घर के बाहर खड़ा किया। सुबह पांवटा यूनियन में जाने के लिए वाहन स्टार्ट किया। इस दौरान पानी लेने चालक वाहन से उतरा। कुछ ही पलों में वाहन में आग के लपटे जलने लगी। इसके बाद इधर-उधर खड़े लोगों से सहायता को चिल्लाया। आसपास के लोगों ने वाहन पर पानी फेंका। तब तक इंजन समेत वाहन को काफी नुकसान हो चुका था। वाहन मालिक ने पुलिस को सूचित कर दिया। माजरा पुलिस चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
उधर, डीएसपी पांवटा एनएस राठौर ने मामले की पुष्टि की है। टीम मौके पर गई है। इस मामले की जांच की जाएगा।

ट्रक यूनियन की एलसीवी डिवीजन कमेटी गठित
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन पांवटा के एलसीवी डिवीजन की एक आम सभा हुई। सभा की अध्यक्षता एसटीओयू पांवटा के अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा ने की। उन्होंने कहा कि यूनियन से जुड़े हर छोटे व बढ़े वाहनों के बेहतर संचालन के प्रयास हो रहे है। इससे ट्रांसपोर्टरों की किस तरह की दिक्कत को समाधान हो सकें। आम सभा में कई प्रस्ताव पारित किए गए।
सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा की अध्यक्षता में एलसीवी डिवीजन यूनियन की 7 सदस्यीय कमेटी गठन किया गया। इसमें दिलशाद अली, कश्मीर सिंह, सुलभ सिंघल, संजू राणा, लोकेश कुमार, रणजीत सिंह व नरेश कुमार को सर्वसहमति से सदस्य मनोनीत किया गया है।

Related posts