एडमिशन में भी लड़कियां अव्वल

बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में दूसरे तथा तीसरे वर्ष में प्रवेश लेने के लिए लड़के लगभग नदारद हैं। कालेज में लड़कियों के मुकाबले मात्र दस फीसदी लड़कों ने दाखिला लिया है। कालेज में कुल 679 विद्यार्थियों में आवेदन फार्म भरे हैं। बीए द्वितीय में एक भी लड़के ने दाखिला नहीं लिया है। बीए द्वितीय में कुल 60 लड़कियों ने दाखिला लिया है। बीए तृतीय वर्ष में 37 में से 2 लड़कों ने दाखिला लिया है, शेष 35 लड़कियों ने दाखिला लिया।
बीएससी द्वितीय मेडिकल में 14 छात्रों में से केवल एक लड़का है, शेष 13 लड़कियां हैं। बीएससी तृतीय मेडिकल में 7 छात्रों में एक लड़का तथा 6 लड़कियां हैं। बीएससी द्वितीय नॉन मेडिकल में 28 में से 11 लड़के तथा 17 लड़कियां हैं। प्रथम वर्ष को छोड़कर 198 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जिसमें 23 लड़के तथा 175 लड़कियां हैं। बीए प्रथम वर्ष में 94, बीएससी मेडिकल में 64, बीएससी नॉन मेडिकल में 114 तथा बीकॉम प्रथम में 97 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीकॉम प्रथम वर्ष में 60 विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है तथा शेष 37 विद्यार्थी वेटिंग में हैं। 37 विद्यार्थियों ने बीए प्रथम में आवेदन फार्म भरे हैं। रूसा लागू होने कारण अधिकतर छात्र छात्राओं ने बीकॉम प्रथम, बीए प्रथम में आवेदन किया है। कालेज प्राचार्य बीएस जसवाल ने बताया कि कालेज में कुल 679 विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म भरे हैं। कालेज के दाखिले में लड़कों की संख्या करीब दस फीसदी है।

Related posts