
परवाणू (बद्दी)। हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन ने विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। बैठक में हिमाचली ठेकेदारों को काम में तरजीह न देने का मुद्दा छाया रहा। प्रदेश सरकार से नीति में बदलाव की मांग को उठाते हुए स्थानीय लोगों को कार्य आवंटन की बात कही। बैठक की अध्यक्षता पदाधिकारी राकेश दत्ता ने की।
बैठक में विद्युत परिषद द्वारा ठेकेदारों से करवाए जा रहे कार्यों की आवंटन नीति पर चर्चा की गई। साथ ही नीति में बदलाव की मांग रखी, जिससे ठेकेदारों को राहत मिल सके और कम पूंजी में भी कार्य कर सकें। बहारी लोगों के लाइसेंस रद करने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। 29 जून को आगामी बैठक में निधार्रित हुई, इसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर बलराज धीर, अमित शर्मा, रमेश भाटिया, रंजित सिंह, राजकुमार, हरदीप सिंह, विपिन गुप्ता, सुरेश सैणी, कमलवेद, सुखबीर सिंह और शिवेंद्र बैंस मौजूद रहे।
